फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सूखा की भेंट चढ़ गईं 347 हेक्टेयर खरीफ फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इस वर्ष मानसून के शुरुआती दौर में बारिश की कमी से बने सूखा के हालात से जिले में 347.25 हेक्टेयर में बोईं खरीफ की विभिन्न फसलें नष्ट हो गईं। सूखा प्रभावित फसलों का रकबा खरीफ के कुल क्षेत्रफल 2.65 लाख हेक्टेयर के सापेक्ष 9.20 प्रतिशत है। अभी भारी वर्षा और बाढ़ से फसलों को हुई क्षति का सर्वे होना बाकी है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने सर्वे में खरीफ की कुल 16 फसलें शामिल की। इनमें अरहर, गन्ना, चारा, भिंडी, तोरई, परवल और मूंग को कोई क्षति नहीं हुई। सबसे ज्यादा 308 हेक्टेयर धान की फसल नष्ट हुई। इसके अलावा 14.50 हेक्टेयर मूंगफली, 11.20 हेक्टेयर तिल, 9.60 हेक्टेयर उड़द और 1.70 हेक्टेयर बाजरा की फसल नष्ट हुई। सर्वे टीम के सदस्य व जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बारिश की कमी से फसलें खराब हुईं, वहां धान के सामान्य उत्पादन की तुलना में संभावित उत्पादकता भी कम होने के आसार हैं। सर्वे रिपोर्ट में भी उत्पादकता में मामूली कमी का फसल वार ब्योरा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें