फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण कराए जाने की मांग, डीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव रौसर कोठी में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास वाली गली में खड़ंजा टूट जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, इससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों लोगों ने तमाम बार प्रधान से शिकायत की। इसके बावजूद भी मार्ग निर्माण नहीं होने से उनमें रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि गली का खड़ंजा कई माह से टूट जाने की वजह से इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दो दिन से हुई बरसात के चलते नालियों का गंदा पानी भी मार्ग पर आ गया है। इससे गली में कीचड़ हो गई है। गंदा पानी घरों में घुसने लगा है। कई बार वाहन चालक भी फिसल कर गिर चुके हैं। कई बार प्रधान समेत विभागीय अफसरों से समस्या के निस्तारण की मांग की गई, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग निर्माण की मांग उठाई है। पत्र पर शिशुपाल शर्मा, जगदीश, राजू, रामू, बच्चू लाल, शराफत, विनीता शर्मा, अली हसन, पप्पू, रामकिशन आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें