फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में 27 सड़कें बनेंगी , 70 हजार आबादी को मिलेगा लाभ

Fri, 29 Dec 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नव वर्ष पर जिले के 27 मार्गों पर नई सड़कों का निर्माण होगा। इससे करीब 60 गांव की 70 से 80 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने इस संबंध में स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भावलखेड़ा में गांव सल्लिया से टिकरी संपर्क मार्ग, मुकरमपुर से भटपुरा रसूलपुर मार्ग, ददिउरा से भटपुरा रसूलपुर तक का मार्ग फिर से बनाया जाएगा। तिलहर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सिंधौली के अंतर्गत ग्राम मुड़िया वैश्य से नगरिया संपर्क मार्ग, ग्राम बढ़ेला से अनावा तक, इस्मालइलपुर नवादा से खडकरी कालाभोज संपर्क मार्ग, ग्राम बगडेर से कलंदरगंज तक के मार्ग का नवीनीकरण होगा। मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि पुवायां विधानसभा के ग्राम ददिउरी से बिलंदपुर, बंडा ब्लॉक के गांव घनश्याम से चिकटिया तक, सुजानपुर से बूंदे महादेव होते हुए शिवपुरी संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। खुटार के गांव नरौठा हंसरामपुर से मुरादपुर निविया खेड़ा तक मार्ग का नवनिर्माण होगा। ददरौल के गांव दमदौर होते हुए बहादुरपुर तक का मार्ग बनाया जाएगा। कटरा के नगलामधा से मकरंदपुर मार्ग, भगौतीपुर से भाउपुर तक, गांव पौकी से कसरक तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। ददरौल के गांव सिंगरहा स्थित सरदार काणे सिंह के झाले से बरमौला बंदरिया संपर्क मार्ग, मलूकपुर संपर्क मार्ग से अंडपुर तक का निर्माण होगा। जलालाबाद के गांव बेहटा जंगल से कंचनपुर तक, ग्राम मलरिया से कुंजलपुर तक, हरनौखा से मुड़िया नरायन, आंधीदेई अन्य जिला मार्ग से शहजादे नगला पिरारा का निर्माण होगा। ग्राम सहजापुर से रायपुर, गंगोरा से दुकुरिहाई, गढ़ी से बनबौसारी, बरमौला नहर की पुलिया से रसूलपुर मिड़ई, बरमौला नहर की पुलिया से निकलकर ग्राम रसूलपुर भिड़ई, नरसानगला से राजूपुर तक सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें