शाहजहांपुर में लायंस क्लब के कार्यक्रम में रक्तदान करते लोग। स्रोत: क्लब
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन ऑर्डनेंस क्लब कैंट में किया गया। इसमें 26 लोगों ने महादान कर पुण्य कमाया।
शिविर का शुभारंभ ओसीएफ के महाप्रबंधक आरके वर्मा ने रक्तदान कर किया। क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर संजय चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान हमें अपनी जीवनशैली में शामिल कर लेना चाहिए। अध्यक्ष शरनजीत कौर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम संयोजक दिनेश चड्डा, रवि कुमार, अमर सिंह, अमित सिंह, विवेक चौधरी, पीके विश्वास, अंकुश गुप्ता, अरुण गेरा, आशीष सक्सेना, आदि मौजूद रहे। संवाद