फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चाइनीज मांझे ने काटी 2500 घरों की बिजली

Tue, 30 Jan 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाबूजई में बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चाइनीज मांझे ने शहर के 2500 घरों की बिजली गुल कर दी। भीषण सर्दी में सुबह-सुबह बिजली गुल होने के बाद हीटर, ब्लोअर और गीजर बंद हो गए। इससे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सूचना आने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर सोमवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट आया था। इससे अंटा, बाबूजई, रेती, बिजलीपुरा, हयातपुरा समेत करीब 12 से अधिक मोहल्लाें की बिजली गायब हो गई। सोमवार का दिन होने से ज्यादातर लोग कार्यालयों और बच्चों को स्कूल जाना था। बिजली जाने से उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर फीडर की लाइन ट्रिप होने पर एसएसओ ने उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी को सूचना दी। जेई ने तुरंत ही कर्मचारियाें को लाइन पर गश्त के लिए भेजा। काफी प्रयास के बाद बाबूजई में वर्कशॉप के पास इंसुलेटर बर्स्ट मिला। उसे बदलकर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। बिजलीकर्मियों ने बताया कि चाइनीज मांझा इंसुलेटर पर लगने से लाइन पर जर्क आ गया था। इसके चलते इंसुलेटर बर्स्ट हो गया था।

निगोही रोड पर एक घंटा बंद रहा फीडर
-निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र का एमईएस फीडर सोमवार को करीब एक घंटे तक बंद रहा। एमईएस फीडर पर पेड़ों की छटाई का काम कराया। पुवायां रोड पर हाईटेंशन लाइन पर लगने वाली पेड़ों की डाल को काटा गया। इसके चलते पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें