बरेली मोड़ पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों का टेस्ट करती ट्रैफिक पुलिस। संवाद
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर बुधवार रात शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ चले अभियान में 25 वाहन चालकों के चालान किए गए। एआरटीओ सर्वेश सिंह और सीओ ट्रैफिक संजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने चेकिंग की। चौराहे से गुजरने वाले ट्रक, डीसीएम, पिकअप, ईको आदि वाहनों को रोका गया। चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इस दौरान जो चालक नशे में पाए गए, उनके चालान काटे गए। दोबारा नशे में पाए जाने की दशा में वाहन को सीज किए जाने की भी चेतावनी दी गई। यह अभियान देर रात करीब 12 बजे तक चला। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि नशे में मिले 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। संवाद