फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में मिले 25 वाहन चालकों का चालान

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों का टेस्ट करती ट्रैफिक पुलिस। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर बुधवार रात शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ चले अभियान में 25 वाहन चालकों के चालान किए गए। एआरटीओ सर्वेश सिंह और सीओ ट्रैफिक संजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने चेकिंग की। चौराहे से गुजरने वाले ट्रक, डीसीएम, पिकअप, ईको आदि वाहनों को रोका गया। चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इस दौरान जो चालक नशे में पाए गए, उनके चालान काटे गए। दोबारा नशे में पाए जाने की दशा में वाहन को सीज किए जाने की भी चेतावनी दी गई। यह अभियान देर रात करीब 12 बजे तक चला। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि नशे में मिले 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें