कांट। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
रविवार रात नगर के मोहल्ला गड़ी पूर्वी निवासी किराना व्यापारी अजय कुमार, चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रिंस वर्मा और आशीष वर्मा की ज्वेलरी की दुकानों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रिंस वर्मा की दुकान से चोर करीब 2.5 लाख रुपये के आभूषण, आशीष वर्मा की दुकान से करीब एक लाख रुपये के आभूषण और अजय कुमार की किराना दुकान से करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज भी चेक की लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा। संवाद