230 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा
लायंस क्लब श्रेष्ठ ने बुजुर्गों की परेशानी का समझते हुए गांव डींगुरपुर असलानी में नेत्र परीक्षण कैंप लगाया। इसमें चिह्नित रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन कराने के लिए सीतापुर नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन की व्यवस्था संस्था की ओर से निशुल्क की गई है। संस्थाध्यक्ष छाया मेहरोत्रा ने बताया कि डींगुरपुर असलानी गांव में कैंप के लिए 480 महिलाओं और पुरुषों ने पंजीकरण कराया था। जहां चिकित्सकों के दल ने 230 को मोतियाबिंद रोग से पीड़ित पाया। शेष जरूरतमंदों को दवाई और निशुल्क चश्मे दिए गए। कैंप के बाद चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह की देखरेख में चिह्नित सभी 230 रोगियों को बस से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया। यहां उनका ऑपरेशन कराकर बस से घर भेज दिया जाएगा। आंखों का परीक्षण डॉ. आस्था ने अपनी टीम के सदस्यों राहुल राठौर, नदीम सिद्दीकी, आकाश सिंह, आकांक्षा वर्मा, शिवांक शुक्ला, राम किशोर शुक्ला, राज कुमार सिंह, अवध किशोर, कृपाल आदि के सहयोग से किया। व्यवस्था में ग्राम प्रधान तरसेम सिंह, डॉ. नमिता सिंह, अजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, विजय भदौरिया, डॉ. डीएस थिंड, सोनल शर्मा, सरोज सिंह, सुनील मेहरोत्रा आदि का योगदान रहा।