रौसर कोठी (शाहजहांपुर)। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती में शनिवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी राजीव मिश्र शनिवार सुबह तीन बजे परिवार के साथ अयोध्या गए थे। घर में उन्होंने ताला डाल दिया था और चाबी पड़ोस में रह रहे अपने चाचा विमलेश को दे दी थी। रात में करीब 11 बजे विमलेश खाना खाकर राजीव के घर में सोने के लिए पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो कुछ लोग छत के रास्ते से भाग रहे थे। बक्से का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। विमलेश ने बताया कि कुछ नगदी, पुरानी टूटी चांदी की पायल और घर का कुछ जरूरी सामान चोर उठा ले गए हैं। ब्यूरो