फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए 20 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने कहा कि वर्ष 2017-18 में अनुसूचित जाति/ जनजाति को स्वरोजगारयुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। चार माह का प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेडों में उद्यमिता विकास संस्थान उप्र. लखनऊ द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक कम से कम आठवीं कक्षा उर्त्तीण और जनपद का निवासी हो। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय में पुरुष वर्ग-बोरिंग मिस्त्री एवं महिलाओं के लिए मेडिकल नर्सिंग आया के ट्रेड के लिए दिनांक 20 जून तक फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ एक फोटो अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें