फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से आए पुवायां तहसील के 214 श्रमिक क्वारंटीन

विज्ञापन
पुवायां इंटर कालेज में क्वारंटीन श्रमिक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरियाणा से आए पुवायां तहसील क्षेत्र के 214 श्रमिकों को पुवायां में क्वारंटीन किया गया है। श्रमिकों के लिए भोजन, नाश्ते की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। हरियाणा से श्रमिकों को दो स्कूलों पुवायां इंटर कॉलेज और पुवायां पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले अन्य श्रमिकों के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज में भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। श्रमिकों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी स्कूलों में ही की गई है। प्रशासन की ओर से स्कूलों में भोजन तैयार करवाकर श्रमिकों को दिया जा रहा है। पुवायां के सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि हरियाणा से आए सभी श्रमिकों की रात में ही जांच की गई। सभी लोग स्वस्थ पाए गए। समय समय पर फिर जांच की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें