फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 21 लाख लेने के बाद नहीं लौटाए, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 24 Jul 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र की फैक्टरी स्टेट कॉलोनी निवासी सोनम सक्सेना ने सदर से टाउन हाल जाने वाली रोड पर 21 लाख रुपये का बैग एक व्यक्ति को दे दिए। रुपये वापस नहीं होने पर महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनम सक्सेना ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कच्चा कटरा के रहने वाले रजनीश मिश्रा से जान-पहचान होने के चलते फोन पर बात होती है। सोमवार की शाम को उनसे बात होने पर 21 लाख रुपये लेकर जाने की बात कही थी। रजनीश ने इतने रुपये अकेले लेकर चलने से रोका था, साथ ही कहा कि वह अपने दो लोग भेज देंगे। वे रुपये लेकर बताई जगह पर पहुंचा देंगे। उनके कहने पर महिला ने टाउनहाॅल जाने वाली रोड पर जिम के सामने रुपयों से भरा बैग रजनीश के बताए लोगों को दे दिए। आरोप है कि अब रजनीश रुपये नहीं लौटा रहे हैं। तहरीर आने के बाद पुलिस ने जिम से लेकर टाउन हाल ओवरब्रिज तक कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने भी सोनम से पूछताछ की। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सोनम व रजनीश के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है। रजनीश मकान बिक्री के रुपये मांग रहे थे। युवती ने बैग में रुपये के बजाय कपड़े और किताबें रखकर चोरी का नाटक रचा है। दो लड़कों से बातचीत की कॉल रिकार्डिंग भी मिल गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें