फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 साल का टूटा रिकार्ड, तीन दिन सर्दी से नहीं राहत

Thu, 18 Jan 2024 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कोहरे ओर ठंड से बचने के लिए एक हांथ जेब में डालकर दूसरे हांथ से स्कूटी चलाता युवक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 साल में अब तक इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। अगले तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि संस्थान के रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 20 साल में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कभी दर्ज नहीं किया गया था। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। कोहरे के साथ ही गलन बढ़ेगी और तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

-
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
नौ जनवरी 17.5 7.3
10 जनवरी 16 8.1
11 जनवरी 14.5 5.7
12 जनवरी 15.5 5.0
13 जनवरी 14.5 3.9
14 जनवरी 12 5.7
15 जनवरी 11.5 6.2
16 जनवरी 16 7.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें