फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तस्वीरें पोस्ट करने पर भड़के हिंयुवा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील तस्वीर पोस्ट करने से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। पोस्ट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पुनीत मिश्रा, अशोक मिश्रा, अमन गुप्ता, अनुज मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, मुनीश कुमार, प्रदीप बैरागी, संजय सिंह, गजेंद्र यादव, प्रदीप मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखते हुए अश्लील तस्वीर भी पोस्ट की है। इससे हिंदू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें