शाहजहांपुर। शिक्षा प्रेरकों ने अनुमोदन और बकाया मानदेय दिलाने समेत कई मांगों को लेकर ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। बीएसए को संबोधित ज्ञापन में आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगस्त, 2016 से अभी तक उनका अनुमोदन नहीं किया गया है। शीघ्र अनुमोदन दिया जाए और विकास खंड स्तर पर उनके हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों को विधायक ने आश्वस्त किया कि वह बीएसए से बात कर समस्याओं का समाधान कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में भावलखेड़ा के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, दिनेश यादव, अंजू सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, शिप्रा वर्मा, दीप चंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, उत्पल राठौर, शालिनी विश्वकर्मा, आरती देवी, सरिता, गीतांजलि, किश्वर अली, नीलम, रमेश चौहान, भन्नू लाल, किरन देवी, प्रतिभा, नीलिमा सिंह आदि शामिल रहीं।