फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 19 पत्रावलियों पर सुनवाई, एक दंपती में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर 19 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब चार साल हुए थे। महिला ने बताया था कि उसके पति उसपर शक करते हैं। शराब पीकर मारपीट करते हैं। उसे खर्चा नहीं देते हैं। इसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। तब पति ने अफवाह फैलाई की पत्नी किसी के साथ चली गई है। परेशान होकर शिकायत की। समझाने पर दंपती साथ रहने के लिए राजी हो गए। इस दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, परामर्शदाता शशि प्रभा, महिला आरक्षी बबीता, मोनिका, पिंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें