फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंच पर, दिखी भाजपा की रार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के बीच भी मंच पर भाजपा की रार सामने आ ही गई। समझने वाले इसे समझ भी गए कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। दरअसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज द्वारा नवादा दरोबस्त गांव को गोद लेकर विकास कराने की बात कही। यह भी बोले कि कृष्णाराज का सपना था कि शहीद के गांव का सर्वांगीण विकास हो जो आज पूरा हो गया। इस बीच जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने माइक के पास जाकर सत्यभान भदौरिया को टोक दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुद्दों पर बात करने शुरू कर दी। जब कृष्णाराज ने संबोधन शुरू किया तो उन्होंने मंच पर बैठे सभी लोगों के नाम लिए, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का जिक्र नहीं किया। दरअसल, भाजपा में एक साल से गुटबाजी दिख रही है। 19 फरवरी को मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए हेलीपैड पर मौजूद विधायक रोशन लाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच नोकझोंक हुई थी। पिछले महीने भाजपा की बाइक रैली के दौरान कृष्णाराज और राकेश मिश्रा के बीच भी मंाच पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में ही तकरार हो गई थी। युवा मोर्चा टीम के पदाधिकारियों के बीच भी तकरार सामने आ चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें