जांच को लिया ब्रेड का नमूना
शाहजहांपुर। खान-पान की वस्तुओं में मिलावट रोकने और गुणवत्ता की जांच को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजी शुक्ला और जयपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को बहादुरगंज पचराहा क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान बेकरी उत्पाद विक्रेता जसवीर सिंह की दुकान से जांच के लिए ब्रेड का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के अनुसार सील की गई ब्रेड किसी कंपनी के बजाय स्थानीय बेकरी में निर्मित हुई है और उसकी पैकिंग पर किसी कंपनी का नाम नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में कोई कमी इंगित किए जाने पर सीधेतौर पर विक्र्रेता को दोषी मानते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।