शाहजहांपुर। प्रशासन ने बाढ़ राहत बचाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने की तकनीकी निविदा का कार्य पूरा हुआ। एडीएम ने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में बचाव कार्य के लिए खाने के पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने की तकनीकी निविदा हुई। बाढ़ आने की स्थिति में पहले लोगों को लंच पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसके बाद राहत सामग्री के दो पैकेट वितरित किए जाएंगें। राहत सामग्री में पांच किलो लाई, दो किलो भुना चना, एक किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्कुट, एक माचिस पैकेट, एक मोमबत्ती पैकेट, नहाने के दो साबुन, 20 लीटर की एक जरीकेन, एक तिरपाल, 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, 10 किलो दाल, दो सौ ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ क्षेत्र के एसडीएम ने नाव की टेंडर प्रक्रिया को पूरी कर लिया है। बाढ़ आने पर बचाव के लिए प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।