फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली बिल जमा न करने पर 179 कनेक्शन काटे

Sat, 28 Sep 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2024 में पूरे साल बिजली का उपभोग करने वाले 1029 कनेक्शन धारकों ने बिल ही जमा नहीं किया है। ऐसे कनेक्शन धारकों को चिह्नित कर कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक 179 कनेक्शन काटकर पांच लाख 96 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने राजस्व वसूली का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। एक्सईएन नगर जागेश कुमार ने नगरीय क्षेत्र में पूरे साल बिल अदा नहीं करने वाले कनेक्शनधारकों को चिह्नित कर सूचीबद्ध कराया। इसके बाद 16 टीमाें का गठन कर कार्रवाई शुरू कराई। टीमों ने बकायेदारों के घरों पर दस्तक देकर बिल जमा करने का दबाव डाला। इसके बाद पांच लाख 96 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बिल अदा नहीं करने वाले 179 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। एक्सईएन ने बताया कि 850 उपभोक्ता अभी तक शेष बचे हैं। टीमें इनके घर भी जाकर तकादा करेंगी। बिल नहीं देने पर कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें