फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर से गुजरी जीएम स्पेशल, सतर्क रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह के 18 मार्च को प्रस्तावित मुरादाबाद रेल मंडल के दौरे से पहले सोमवार सुबह यहां से जीएम स्पेशल ट्रेन गुजरी। इसको लेकर रेल अफसर सतर्क रहे। दरअसल, जीएम को लखनऊ रेल मंडल का निरीक्षण करना था। उनकी स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलने के बाद मुरादाबाद, बरेली होती हुई पास की गई। सोमवार तड़के करीब 4:25 बजे जीएम स्पेशल यहां से पास हुई। जीएम स्पेशल को लेकर पॉवर केबिन में काफी सतर्कता रही। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार भी ट्रेन की अगवानी में स्टेशन पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें