फोटो-30,पुवायां के हॉली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मधु सिंह को सम्मानित करते प्रबंधक राजीव सिंह
महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
पुवायां। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर के होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव शर्मा ने वरिष्ठ शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
स्कूल परिसर में आयोजित महिला सम्मान समारोह में वरिष्ठ शिक्षिका शकुंतला गुप्ता, प्रधानाचार्य मधु सिंह को उनके शैक्षणिक योगदान और स्कूल में अनुशासन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक राजीव शर्मा ने कहा आज हर क्षेत्र में महिला शक्ति आगे बढ़ रही है। बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। सरकार भी बालिका शिक्षा पर ध्यान दे रही है इसलिए बेटी को खूब पढ़ाएं। कार्यक्रम में पल्लवी, मेघा, नीतू, सौम्या, शशि, प्रज्ञा, शाहिना, कोमल, नीतू शर्मा आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। ब्यूरो