सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। कस्बे से होकर हरदोई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बनने वाले नाले के निर्माण के दौरान ठेकेदार पर भेदभाव का आरोप लगा है। उसपर कई दुकानें तुड़वाने के साथ वर्ग विशेष की दुकानों को छोड़ने का आरोप है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराए जाने की मांग की है। बता दें की कस्बे से होकर निकले जिला मुख्यालय से हरदोई जाने वाली रोड को शासन से फोर लेन की स्वीकृति मिलने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य जोरों से शुरू करा दिया है, वहीं रोड पर जलभराव को रोकने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने सड़क से 14 मीटर की दूरी पर नाली निर्माण की स्वीकृति दे दी जिसके चलते कस्बे के लालाराम शर्मा, भैया लाल, आकाश सक्सेना, विश्वनाथ त्रिवेदी, श्यामाचरण आदि की दुकानें एवं मकान गिरवाने के साथ वर्ग विशेष की दुकानों को क्लीनचिट दे दी है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।