फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 17 सभासदों ने नायब तहसीलदार को सौंपा सामूहिक त्याग पत्र

Wed, 21 Aug 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर तहसील में नायब तहसीलदार पूनम मधुकर को त्याग पत्र सौंपते सभासद। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका में कथित घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग दोहराते हुए पालिका के 25 में से 17 सभासदों ने मंगलवार को एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार पूनम मधुकर को सामूहिक त्याग पत्र सौंपा। इस मुहिम से छह महिलाओं समेत आठ सभासद दूर रहे।
विज्ञापन

सभासद सत्येंद्र सिंह, संदीप रस्तोगी, अभिषेक सिंह व अमित राजपूत के नेतृत्व में असंतुष्ट सभासद मंगलवार को दोपहर नगर पालिका पहुंचे। दोपहर लगभग दो बजे पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम सभासदों के बुलाने पर नगर पालिका पहुंचीं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और ईओ कल्पना शर्मा की सभासदों से वार्ता हुई। नाराज सभासदों ने पालिका के कई कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टेंडर प्रक्रिया में भी मनमानी किए जाने पर असंतोष जताया।
सभासदों का आरोप है कि कुछ लोगों के इशारे पर उनका शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और एसडीएम को इस्तीफा देने की बात करके नगर पालिका से चले गए। तहसील में एसडीएम जीत सिंह राय के नहीं मिलने पर नायब तहसीलदार को त्याग पत्र देते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की। इस दौरान सभासद संदीप रस्तोगी, अभिषेक सिंह, अमित लोधी राजपूत, शानू, अकरम, सत्येंद्र सिंह, आसिफ खां मौजूद रहे। ईओ के अनुसार वार्ता में सभासदों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके इस्तीफा दिए जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें