फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपीएससी की तैयारी के लिए 163 अभ्यर्थियों का चयन, अब शिक्षकों का होगा साक्षात्कार

Fri, 05 Jul 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अभ्युदय कोचिंग सेंटर पर निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। जीएफ कॉलेज में संचालित कोचिंग सेंटर पर इस बार 163 अभ्यर्थी तैयारी करेंगे। इनका चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया गया है। वहीं, तैयारी कराने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अभ्युदय कोचिंग सेंटर पर यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में कुल 163 परीक्षार्थी बैठे थे। इन सभी का चयन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कर लिया गया है। इनके अलावा नीट के 60, जेईई के 25, एनडीएस/सीडीएस के 15 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 25 अभ्यर्थी तैयारी करेंगे।
इन सभी अभ्यर्थियों को तैयारी कराने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से आवेदन मांगे गए थे। प्रशासन को कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार सोमवार को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होंगे। शिक्षकों की नियुक्ति में उन्हीं को वरीयता दी जाएगी जोकि संबंधित प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हैं। यूपीएससी की तैयारी कराने वाले शिक्षक का प्री अथवा मेन एग्जाम में उत्तीर्ण होना जरूरी है। नीट के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें