फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22,पुवायां में तहसीलदार से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन


किसानों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
भाकियू की ओर से 20 मार्च को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया था। इसमें गांव रामपुर हीरा में आराजी की पैमाइश कराने, बंडा से गांव शिवनगरा को जाने वाले चकमार्ग को जोतने वालों पर कार्रवाई किए जाने, गांव दलेलपुर जगदीशपुर में चकमार्ग की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाए जाने, गांव शिवनगर में बलविंदर कौर का गन्ना जल जाने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई थी। बृहस्पतिवार को कई किसान एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचे और भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। किसानों को आश्वासन दिया कि बताई गई समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण जाटव, जरनैल सिंह, मंदीप सिंह, संजीव अवस्थी, लक्ष्मण वर्मा, दीप कुमार, शिवसरन, विनोद, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें