हेलमेट ने चाइनीज मांझे से बचाई एसपी के पीआरओ की जान
शाहजहांपुर। एसपी के पीआरओ मोहम्मद इश्त्यिाक बाइक से बहादुरगंज मार्केट में सोमवार दोपहर काम से गए थे। आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सामने गली से होकर ऑफिस लौट रहे थे। हेलमेट लगा हुआ था। अचानक चाइनीज मंझा उनके हेलमेट में फंस गया। जब तक उन्होंने बाइक को रोका तब तक मंझा हेलमेट फाइबर को काटकर उनके चेहरे तक पहुंच गया। बाइक रुकने पर उन्होंने हेलमेट में फंसे मंझे को निकाला। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। वहीं सभी थानाध्यक्षों को एसपी की ओर से चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों पर नजर रखने के साथ ही छापेमार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। ह