फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 खिलाड़ियों का हुआ क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन

Fri, 16 Jun 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 23 से 25 जून तक मथुरा में होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम अंडर-19 का चयन बृहस्पतिवार को ट्रायल के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में ट्रायल हुए। प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कोच आशु भारती व ब्रजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को महत्व दिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, समाजसेवी आशाराम वर्मा, दीपक वर्मा, राजेश कुमार यादव, अफरोज बाबू, आयुष, सुनील कुमार, सुधांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें