फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन हाल हॉकी क्लब की टीम नैनीताल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउन हॉकी क्लब के खिलाड़ी नौ जून को नैनीताल के तल्लीताल मैदान में होने वाली अखिल भारतीय ट्रेड्स कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाएंगे। टाउन हाल क्लब के सचिव फैसल हसन खां ने रवानगी से पहले मैदान पर खिलाड़ियाें को प्रतियोगिता विजय का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने हर खिलाड़ी को उसकी पोजीशन के बारे में बताया। कैसे अटैक करना है , कब डिफेंड करना है और पेनॉल्टी कॉर्नर को कैसे गोल में तब्दील करना है। इस दौरान उन्होंने टीम के एक एक खिलाड़ी का मैदान पर गेंद और हॉकी के साथ रियॉलिटी टेस्ट भी किया। नैनीताल में 95 वां अखिल भारतीय ट्रेड्स कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट खेलने को क्लब के 16 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। यह सभी खिलाड़ी बुधवार सुबह काठगोदाम एक्सप्रेस से नैनीताल रवाना होंगे। इस दौरान टीम में मोहम्मद रजा कप्तान, शुभम राठौर उपकप्तान, मोहम्मद बिलाल, जीशान खां, अंकित, नरेंद्र, रहबर खां, सौरभ यादव, विवेक शुक्ला, फरमान, मोहम्मद कैफ, एतेशाम, अब्दुल, आदित्य, राजवीर सिंह, नितिन वर्मा हैं। साथ में टीम मैनेजर सलीम खां और कोच फैसल भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें