फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में बच्चे सीखेंगे पंजाबी भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय की ओर से रोजा की रामनगर कॉलोनी में बच्चों को धार्मिक और पंजाबी शिक्षा देने को नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ हुआ। कैंप 25 दिन तक चलेगा। कैंप में धार्मिक और पंजाबी शिक्षक धर्म की विशेष शिक्षा देंगे। कैंप के इंचार्ज दिलप्रीत सिंह ने बताया कि कैंप में पंजाबी भाषा की शिक्षा, गुरवाणी का पाठ करना, सिख इतिहास और मर्यादा, कीर्तन, दस्तार सजाने आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप के पहले दिन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं विद्यालय की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने बच्चों को पंजाबी भाषा सिखायी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सीखने के अवसर बहुत हैं, पर धार्मिक जानकारी बहुत ही कम मिल पा रही है। इस कारण उनको धर्म के बारे में बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं होता। इस कैंप के जरिये बच्चों को सिख धर्म की जानकारी मिलेगी। सतेंद्र सिंह गांधी, हर्षिका दरगन, सतनाम सिंह, जागृति खुराना, मोहनजीत कौर आदि बच्चों को भाषा की जानकारी देंगे। कैंप के शुभारंभ के दौरान जगजीत कौर बग्गा, तिलोचन सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें