फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटेट प्रवेश परीक्षा में अनुज की 105 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में कृषि वर्ग से इंटर कर रहे मोहल्ला आजादनगर निवासी रामनरेश अग्निहोत्री व मुन्नी देवी के पुत्र अनुज अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश कैटेट (कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी इंट्रेस एक्जॉम) में 105 वीं रैंक हासिल कर स्कूल के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अनुज खोखो के अच्छे खिलाड़ी हैं और वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके है। अनुज प्रदेश के पहले रैंक के कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में दाखिला लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक पंकज शुक्ला, एसपी सिंह, विपिन अग्निहोत्री, रामशंकर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें