फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 141 नई स्टाफ नर्स और मिली, इलाज में होगी सहूलियत

Wed, 06 Dec 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियु​क्ति पत्र के साथ स्टाफ नर्स। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को 141 नई स्टाफ नर्स मिल गई। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के दौरान सहूलियत होगी। नए पद सृजन के क्रम में मंगलवार को जिगनेरा में 87 स्टाफ नर्स को विधायक हरिप्रकाश वर्मा और एमएलसी सुधीर गुप्ता ने नियुक्ति पत्र दिए। वहीं, 22 स्टाफ नर्स को लखनऊ में सीएम ने नौकरी की चिट्ठी सौंपी। बाकी नर्स भी कुछ दिन में ज्वाइन कर लेंगीं। इसके बाद अब स्टाफ नर्स की संख्या 282 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज के भवन में आयोजित कार्यक्रम का जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, लोकनिर्माण मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा ने शुभारंभ किया।
अतिथियों ने स्टाफ नर्स से मरीजों की सेवा कर अपने पद का निर्वहन करने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि नए स्टाफ के आने से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक मजबूत होंगी। मरीजों को बेहतर उपचार भी दे सकेंगे। डॉ. पूजा त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नोडल प्रोफेसर डॉ. विशाल गिरि, सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह, वित्त नियंत्रक दीपक रस्तोगी, एफएसी दीपक रस्तोगी, डॉ. राणा प्रताप, डॉ. अपर्णा पांडेय, डॉ. मनीष दिवाकर, डॉ. नागेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें