फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने सचिव पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने सचिव पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
विज्ञापन

तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
क्षेत्र की एक महिला प्रधान ने सचिव पर बुरी नीयत से पकड़ लेने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रधान का कहना है कि सचिव उससे अश्लील बातें करता है। इसकी जानकारी वह अपने पति को भी दे चुकी हैं। सचिव उससे कई बार कोरे चेक पर हस्ताक्षर भी करा चुका है। सोमवार को उसके पति और बच्चे गोला गए थे। शाम पांच बजे सचिव उसके घर पहुंचा। वह सचिव को बैठक में बिठाने के बाद चाय बनाने किचन में चली गई। पीछे से सचिव भी अंदर आ गया और अश्लील हरकतें करते हुए कमरे में खींचने लगा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आए तो सचिव भाग गया। प्रधान ने सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि प्रधान की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सचिव ने कहा कि उसे फंसाने की नीयत से निराधार शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें