शाहजहांपुर। आदर्श जनकल्याण समिति की लोदीपुर में हुई बैठक में हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन में मृदुला शुक्ला को नगर प्रभारी ,अक्षय सक्सेना को नगर अध्यक्ष ,सुरजन सिंह को वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, शुशांक शुक्ला को नगर उपाध्यक्ष संदीप कुमार को नगर महामंत्री, अजय गुप्ता, अजय मौर्या, सचिन मिश्रा को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष भुवनेश अवस्थी ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव ने सभी को समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया। बैठक में सर्वेश कुमार, प्रशांत कुमार, सत्यम दीक्षित, अनुराग, सर्वेश, अनमोल सक्सेना आदि मौजूद रहे।