फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में बनेगी 12 बेड का एसएनसीयू... नवजात को मिलेगा उपचार

Wed, 09 Oct 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रसव के बाद 28 दिन के नवजात शिशुओं के बीमार होने पर जलालाबाद तहसील के गांवों के बाशिंदों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। स्वास्थ्य विभाग 12 बेड की स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

सीएचसी पर अभी सामान्य प्रसव के साथ ऑपरेशन की सुविधा है। क्षेत्र की कई अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर भी प्रसव होते हैं। जन्म के बाद नवजात को दिक्कत होने पर अभिभावकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज दौड़ लगानी पड़ती है। यहां पर स्थापित एसएनसीयू में अधिक बच्चे आने पर स्टाफ को संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जलालाबाद सीएचसी पर 12 बेड की यूनिट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।
सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि बाल स्वास्थ्य के अंतर्गत एसएनसीयू की स्थापना की जाएगी। यहां पर बच्चों को विभिन्न तरह के रोगों का उपचार किया जाएगा।

मिर्जापुर में बनेगी एनबीएसयू
-पुवायां-तिलहर के बाद मिर्जापुर में न्यू बोर्न सिक यूनिट (एनबीएसयू) का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बच्चों के शरीर का तापमान, पीलिया, सामान्य बीमारियों में उनका उपचार किया जाता है। इसके निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


स्टाफ की तैनाती का इंतजार
-जलालाबाद में बनने वाली यूनिट में स्टाफ आने का इंतजार है। मानक के अनुसार, दो बाल रोग विशेषज्ञ, 12 स्टाफ नर्स, एक ऑपरेटर की नियुक्ति होगी।
-
-दोनों यूनिटों को जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसमें बच्चों की देखभाल के साथ बीमारियाें का उपचार होगा। स्टाफ की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है। संभावना है कि जल्द ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें