आज से स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से
शाहजहांपुर। बीएसए राकेश कुमार ने सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों तथा मदरसों का समय सुबह नौ से तीन बजे तक कर दिया है। बीएसए ने कहा कि अत्यधिक सर्दी के कारण स्कूलों का समय परिवर्तन कर सुबह 10 बजे से किया गया था, चूंकि अब मौसम सही हो गया है, इसलिए सभी स्कूल पूर्ववत समयानुसार संचालित किए जाएंगे।