फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से होगी मदरसों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदरसाें की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता चार नवंबर से पुलिस लाइंस में होगी।
विज्ञापन

खेलकूद तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को मदरसा नूरुलहुदा में हुई, जिसमें टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया के प्रांतीय सचिव अशफाक हुसैन ने समस्त मदरसा संचालकों से प्रतियोगिता में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक बच्चों को शामिल करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मदरसा नूरुलहुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां को संयोजक नियुक्त किया गया। संयोजक फूलमियां ने मदरसा संचालकों से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों की सूची 31 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में जावेद अख्तर कासमी, इमरान कासमी, इमरान रजा नूरी, रिजवान अत्तारी, सरताज अत्तारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें