शाहजहांपुर। भारत सरकार ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय, सभी स्तर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं खेलकूद के कार्यक्रमों में प्लास्टिक से निर्मित राष्ट्रध्वज का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र ध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, लेकिन इसे फहराने के बारे में कई अवसरों पर कानून तथा परंपराओं की जानकारी का अभाव देखे जाने पर प्लास्टिक से निर्मित राष्ट्र ध्वज के प्रयोग पर रोक लगाने के बारे उच्चस्तरीय दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इन निर्देशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो