फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम में डूबा लखीमपुर का युवक, गोताखोर तलाश में जुटे

Fri, 27 Jul 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
drown - फोटो : file photo
विज्ञापन
अजीजगंज डैम में बृहस्पतिवार शाम चार बजे लखीमपुर खीरी जिले का एक युवक डूब गया। देर शाम तक पुलिस टीम गोताखोरों के जरिये उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना व कस्बा मोहम्मदी में रामलीला मैदान निवासी 29 वर्षीय लवी शर्मा के बहनोई सौरभ तिलहर के मोहल्ला नितगंजा में रहते हैं बृहस्पतिवार को सौरभ ने अपने साले लवी को मोबाइल पर कॉल करके बुला लिया। दोनों की मुलाकात शाम चार बजे अजीजगंज स्थित डैम के पास हुई। यहां सौरभ ने सदर बाजार के मोहल्ला झंडाकलां निवासी अपने दो दोस्तों लकी और भारत को भी बुला लिया। बताते हैं कि यहां पर चारों ने खाने-पीने के साथ खूब मौज-मस्ती की और इसके बाद डैम में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही देर में लवी डूबने लगा। उसे तीनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए। इसके बाद सौरभ ने चौक कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और गोताखोरों के जरिये उसकी तलाश शुरू करा दी। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। इधर सूचना मिलने पर मोहम्मदी उसे परिवार के लोग भी आ गए। मां सनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। लवी दो भाई है। उससे छोटा भाई अंकित शर्मा है। चार बहनों में स्वाति शादीशुदा है, सोनल, रूचि, रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने देर रात की वजह से उसकी तलाश बंद करा दी। जबकि परिजन तलाश जारी रखने की जिद पर अड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें