धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात
फोटो-33
कुर्रिया कलां।
शनिवार को गांव में भगवान शिव की बारात गांव में धूमधाम से निकाली गई। मंदिर खुलने से पहले परंपरानुसार भगवान शिव की बारात गांव में बड़े धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में लोग डीजे की धुन पर नृत्य करते एवं अबीर-गुलाल लगाकर आगे बढ़ रहे थे। बारात मंदिर परिसर से शुरू होकर पलहुरा, बंसखेड़ा, मरैना के शिव मंदिर होते हुए कुर्रिया के फूलमती मंदिर पर संपन्न हुई। बारात का रास्ते में कई जगह भव्य स्वागत भी किया गया। बारात में मंदिर के पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित के अलावा, अमित अवस्थी, सरोज पांडेय, भगवान हरी आदि मौजूद रहे।