फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.शमीम नए प्रभारी चिकित्साधिकारी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ.शमीम बने नए प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन


मिर्जापुर(शाहजहांपुर) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)जरीनपुर के बहुचर्चित प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन भारती को पदावनत कर यहीं का चिकित्साधिकारी बना दिया है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य गढ़िया रंगीन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शमीम को यहां का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। बता दें कि 11 सितंबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने सीएचसी जरीनपुर में गंदगी, बिजली होने के बाद भी पंखे बंद होने और ओपीडी में मरीजों की भीड़ होने के बाद भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन भारती को अपने सरकारी आवास पर आराम करने की शिकायत सीएमओ से की थी। सीएमओ की डांट पर ओपीडी में आए डॉ. भारती रोगियों का न तो ठीक से परीक्षण कर पा रहे थे और न ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा पूंछे गए सवालों का जवाब दे पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें