फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केवी लाइन फाल्ट से चार सौ घरों में अंधेरा

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरा कलां सब स्टेशन से संबद्ध आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से क्षेत्र के लगभग चार सौ घरों में शनिवार रात भर अंधेरा रहा। शनिवार रात पहले दो घंटे की बिजली कटौती की गई। 15 मिनट बाद सिंजई में गंधक फैक्ट्री के पास 11 केवी लाइन में खराबी आ गई, जिससे सारी रात बिजली गायब रही। आनंदपुरम कालोनी को 11 केवी की दो लाइनों से बिजली फीड की जाती है। एक लाइन लोहारों का चौराहा से राजेश्वरी स्कूल की ओर गई है, जबकि सिंजई से दूसरी लाइन गंधक फैक्ट्री होते हुए कालोनी के दक्षिणी हिस्से के घरों में बिजली सप्लाई होती है। आधी रात को होने वाली बिजली कटौती शनिवार रात साढ़े नौ बजे लागू कर दी गई। रात में पौने 12 बजे बिजली सप्लाई चालू होने के 15 मिनट बाद गंधक फैक्ट्री के पास जंपर जल गया, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। रविवार सुबह फील्ड स्टाफ ने पेट्रोलिंग करके फाल्ट का पता लगाया। सुबह करीब आठ बजे लाइन में आई खराबी दूर कर बिजली सप्लाई चालू की गई। इससे कालोनी के सैकड़ों लोगों को रात में करीब आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली ने आने से घरों में पानी का संकट पैदा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें