दसवीं शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक के आयोजन को लेकर जानकारी देते आयोजक। संवाद
शाहजहांपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से दसवीं शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन एक अगस्त से खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में होगा। इसको लेकर रविवार को खिरनीबाग स्थित धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई।
मुख्य आयोजक हरीशरण वाजपेयी ने बताया कि एक से नौ अगस्त तक रोजाना शाम चार बजे से संत अतुल कृष्ण भारद्वाज वृंदावन कथा सुनाएंगे। मुख्य संयोजक डॉ. विजय पाठक ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के प्रारंभ से पहले एक अगस्त को कलश यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से दोपहर दो बजे निकाली जाएगी, जोकि बाबा विश्वनाथ मंदिर से खन्नौत नदी तक जाएगी। वहां से जल लेकर जीआईसी खेल मैदान पहुंचेगी।
समिति के संरक्षक डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दस अगस्त को कथा स्थल पर दोपहर 12 बजे से 1108 पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। समस्त पूजन सामग्री समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कथा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कथा स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगना शुरू हो गया है। प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने कथा के विश्राम के बाद विशाल भंडारा 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होगा। इस मौके पर संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता, उद्योगपति पुवायां वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, सह संयोजक अभिषेक वाजपेयी मौजूद रहे।