फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उज्ज्वला योजना में जिले के 10 लोग लाभान्वित

Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लाभार्थी को प्रतीकात्मक चैक व सिलेंडर वितरित करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2312 करोड़ रुपये से प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन में देखा गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर और सीडीओ एसबी सिंह ने उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलिंडर और सब्सिडी राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।
विज्ञापन


सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार दीपावली और होली पर निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराती है। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में जनपद के कुल 3,31,200 लाभार्थियों में से आधार प्रमाणित लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लाभार्थियों के आधार प्रमाणित हो रहे हैं। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें