फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुदागंज में दूसरे दिन 10 भवन किए ध्वस्त

Sat, 17 Feb 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुदागंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पक्का मकान गिराती जेसीबी। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। खुदागंज में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। इस दौरान 10 पक्के निर्माण जेसीबी से तोड़े गए। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


मैनपुरी के वेबर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य में खुदागंज क्षेत्र के 228 भवन बाधक बन रहे हैं। इनमें अधिकतर दुकानें हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर सभी भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था। बुधवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार मनु माथुर और एनएचएआई की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। शुक्रवार को भी नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से 10 दुकानों और मकानों के अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने कहा कि नोटिस के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके चलते प्रशासन को अभियान चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी तक सभी लोग अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटा लें अन्यथा प्रशासन भवनों को हटा देगा। एसडीएम अंजलि गंगवार ने अतिक्रमणकारियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें