देश में महिलाओं के साथ-साथ अब मासूम बच्चियों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन गया है।
अलीगढ़ में बुधवार रात छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या और फिर बुधवार को ही दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक पांच साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के प्रयास ने पूरे देश को आंदोलित कर दिया है।
पढ़ेः मासूम से हुई दरिंदगी की पूरी दास्तान
इसी बीच खुर्जा में एक सात साल की बच्ची से रेप का मामला भी प्रकाश में आया है।
खुर्जा के पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव में एक युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
रेप के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग
पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बुलंदशहर भेजा गया है।