फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई के लिए घर से निकले युवक की सड़क किनारे मिली लाश

Sat, 08 Jul 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विशाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुंबई के लिए घर से निकले युवक की धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर चकदही के पास शनिवार सुबह लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के सिर में कई गंभीर चोटें दिखाई दी हैं। सूचना पर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे परिजनाें और ग्रामीणों ने शव की स्थिति देख कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। वैसे पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होने की बात बता रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर नजर टिकी है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी विशाल (23) पुत्र रामकुमार मुंबई जाने के लिए शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर चकहदी के पास सड़क के किनारे उसका शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से आधार कार्ड मिला, जिसमें मुंबई का पता अंकित होने से पुलिस पहले पहचान कराने में परेशान हुई।
इसी बीच सिरसी गांव के किसान की हादसे में हुई मौत की वजह से काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाऊस आए थे। विशाल नाम के युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने शव देखा और पहचान की। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना थी। उसके बाद पिता राम कुमार आदि पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों और परिजनों ने शव की स्थिति देखी और तमाम तरह की आशंकाएं जाहिर कीं। सवाल था कि विशाल पैदल घर से निकला था और प्राइवेट वाहन से धनघटा से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जाना था।
विज्ञापन

ऐसे में किस वाहन से गए और चकदही में शव कैसे मिला। यदि जिस वाहन में सवार रहे होते और हादसा होता तो उसमें सवार अन्य लोग भी घायल हुए होते। सिर की चोट हादसे जैसी नहीं लग रही है। इन्हीं वजहों से परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे।
ग्रामीण अभिषेक राय, विनोद यादव, कपीशचंद्र राय, वृजमोहन राय ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में छोटे थे। इनकी इकलौती बहन नेहा है। इनके पिता पहले मुंबई में रहते थे। मुंबई में इनका घर भी है। विशाल अविवाहित थे। बेटे की मौत से मां कुसुम और अन्य सदस्य गमगीन थे। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें