फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बंजरिया पूर्वी के पास कुछ मनबढ़ युवकों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। सोमवार को पुलिस ने पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर निवासी भोला नाथ मिश्र पुत्र परमेश्वर प्रसाद मिश्र का आरोप है कि उसका बेटा अभिनव मिश्र बंजरिया पूर्वी में कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जाता है। रविवार को बेटा जैसे ही ट्यूशन से छूटा और बाहर निकला। वहां पहले से घात लगाकर तीन बाइक से आए आठ-दस लोगों ने बेटे की पिटाई कर दी। बेटे के शोर मचाने पर वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गए और बीच-बचाव किए। जिससे बेटे की जान बच सकी। आरोपी जाते समय उसे और बेटे को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी भी दिए। एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें