कठिनाइयां नदी में मिले शव के बारे में जांच करती पुलिस।
कांटे। कठिनईया नदी में मछली पकड़ने गए बुधिराम की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
जनपद के बार्डर बुधा कलां चौराहे से होकर गुजरी कठिनईया नदी में सोमवार सुबह शव देखकर भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कांटे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांटे चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बूधा खुर्द गांव निवासी बुधिराम (45) पुत्र कतारु के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि बुधिराम सुबह नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कठिनईया नदी में शव की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम को घटना की जानकारी के लिए लगाया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।